भव्यता के साथ शुरू हुआ चैती मेला

काशीपुर। ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी मंदिर (उज्जैनी शक्तिपीठ) पर प्रतिवर्ष लगते आ रहे चैती मेले का आज विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत ध्वजारोहण कर सांसद अजय भट्ट ने शुभारंभ किया। साथ ही लोगों को भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। नखासा बाजार के लिए प्रसिद्ध यह मेला करीब एक महीने तक चलेगा।
वृहस्पतिवार को सांसद अजय भट्ट ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली और कांग्रेसी नेता एनसी बाबा आदि के साथ मेला परिसर के मुख्य गेट पर फीता काटा, तदुपरांत मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में ध्वज फहराकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ एनसी बाबा व उनकी पत्नी कामाक्षी सिंह समेत अन्य अतिथियों को पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान सांसद श्री भट्ट ने कहा कि मां दुर्गा के नौ अवतार सभी जनमानस को नौ दिव्य गुणों का आशीर्वाद दें और लोगों के जीवन की सभी समस्याओं से रक्षा करें। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर मेले का आनंद उठाएं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, श्रीमती मुक्ता सिंह, अलका पाल, विमल गुड़िया, आशीष गुप्ता, जितेन्द्र सरस्वती,, डा. गिरीश तिवारी, गुरनाम सिंह गामा, प्रशांत पंडित, शशांक सिंह, विजय बॉबी, अमित सिंह, अमित चौहान, सतविंदर सिंह, अभिषेक गोयल, रिंकी पोंटिंग, रवि पाल, रजत सिद्धू , सुशील शर्मा, मनोज मुकेश चावला, पार्षद अनिल कुमार, विनय प्रधान, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला आदि के अतिरिक्त पंडा परिवार से पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, शक्ति अग्निहोत्री, शिवदत्त अग्निहोत्री, आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि सैनी आदि समेत भारी संख्या में आम जन एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। शुभारंभ के दौरान छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *