
उत्तराखंड की व्हीलचेयर महिला टीम ने ग्वालियर में मचाया धमाल, रनर अप ट्रॉफी पर किया कब्जा
ग्वालियर /काशीपुर । उत्तराखंड की व्हीलचेयर महिला टीम ने प्रथम नेशनल व्हीलचेयर फ्रिसबी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर अप ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने हरियाणा, राजस्थान और गुजरात को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां एक पॉइंट से दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा।
उत्तराखंड की टीम में पुष्पा, लक्ष्मी, राधा, शांति, सुमन, दीपश्री और रूमा ने बेहतरीन खेल दिखाया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात की टीमों ने हिस्सा लिया। टीम की इस उपलब्धि पर सभी प्रशंसक गर्व महसूस कर रहे हैं ।