एक महिला ने लगाया अपने पति के साथ तो लोगों पर मारपीट करने का आरोप
काशीपुर । एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति के साथ दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है । तहरीर में बताया गया है कि उसके पति को मारने पीटने के आरोप में उसका एक भाई भी शामिल है । कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर ढकिया नंबर एक निवासी सर्वजीत कौर ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति प्रिंसपाल बंजारी गेट से डम्पर भरकर नेशनल स्टोन क्रेशर पर जा रहा था कि वन विभाग चौकी से 1 Km पीछे कच्ची सड़क पर अंग्रेज सिंह s/o गुरविन्दर सिंह निवासी गुलजारपुर ने डम्पर रोकी और गाली – गलौच करने लगा । मेरे पति गाड़ी से नीचे उतरे, एक व्यक्ति ने कपड़े से मुँह ढक रखा था हाथ मे तलवार लेकर आया अग्रेज सिंह के हाथ मे लोहे की राड़ दी । दोनो ने मिलकर प्रिसपाल को मारने लगे व ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी कर दिया । जिसमे प्रिसपाल की एक अंगुली कट गई तथा बाये हाथ और पैरो पर गम्भीर चोटे आयी है । जिसे काशीपुर सरकारी अस्पताल पहुँचाया । डॉक्टर द्वारा प्रिसपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया । अब सर्वजीत सिंह पुत्र कुलविन्दर सिंह नि0 गोबरा बन्नाखेड़ा धमकी दे रहा है कि यदि रिपोर्ट मे मेरा नाम दिया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा । पुलिस ने प्रिसपाल की पत्नी की तहरीर के अनुसार मुकदमा लिखकर जाच शुरू कर दी है ।