जसपाल सिंह जस्सी के प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर मित्रों एवं ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

काशीपुर । छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान गिन्नी खेड़ा तथा काशीपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी को जिला उधम सिंह नगर का प्रधान संघ जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चे का जिला मंत्री बनने पर उनके गांव पहुंचने पर सैकड़ो लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी । विकासखंड ऊधमसिंह नगर के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्षों की सोमवार को रुद्रपुर में एक बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान सर्वसम्मति से जिला ग्राम प्रधान संगठन ऊधमसिंह नगर का गठन करते हुए काशीपुर के ग्राम गिन्नीखेडा के प्रधान एवं ब्लॉक काशीपुर के प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी को प्रधान संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव (रुद्रपुर), जिला उपाध्यक्ष मंदीप सिंह (बाजपुर), जिला महिला उपाध्यक्ष मीना चौधरी (गदरपुर), जिला सचिव रजविंदर कौर (बाजपुर), जिला महामंत्री रेशम सिंह (सितारगंज), जिला उपसचिव मंजीत सिंह राणा (खटीमा), जिला कोषाध्यक्ष दिलशाद शाह (जसपुर) और जिला कानूनी सलाहकार आशा बिष्ट (खटीमा) को चुना गया। जसपाल सिंह जस्सी के अपने गांव गिन्नी खेड़ा में पहुंचने पर उनके मित्रों एवं ग्रामीणों ने उनका जबरदस्त ढोल नगाड़ों के साथ में स्वागत किया । जसपाल सिंह जस्सी के परम मित्र जगजीत सिंह हैप्पी भी उनके साथ मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *