
काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा यहां रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में आयोजित किये गये निःशुल्क नेत्र परीक्षण में आज दूसरे दिन भी भारी संख्या में लोग अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे। चिकित्सीय टीम ने परीक्षण कर उन्हें परामर्श व दवाई दी। क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि आज चयनित व्यक्तियों का बुधवार, 25 फरवरी को मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर के दूसरे दिन क्लब सचिव ला. आशीष पैगिया,
कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर, ला. आशीष पाहवा, ला. अभिषेक गोयल, ला. विवेक पैगिया, ला. भूपेश नरूला, ला. अनुराग सोलंकी, ला. जतिन गोयल, ला. राजीव अग्रवाल, ला. अपूर्व मेहरोत्रा, ला. हिमांशु गर्ग, डॉ. रजत, डॉ. भारत, लॉ रूपेश, लॉ. मनीष गुप्ता, लॉ. अमित अग्रवाल, लॉ. धीरज, लॉ. मयंक गुप्ता, लॉ. अमित गर्ग, लॉ. संजय अग्रवाल, लॉ. मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।