पुलिस की कच्ची शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ,दो गिरफ्तार
काशीपुर । पुलिस ने कच्ची शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को भारी मात्रा में कच्ची शराब समेत पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढकिया गुलाबो एवं शांति नगर रम्पुरा में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ढकिया गुलाबो निवासी मलकीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह को 68 पाउच एवं शांति नगर रम्पुरा निवासी चरनजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह को 30 पाउच कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया गया है तथा उन्हें कोर्ट में पेश किया गया । पुलिस के आला अफसरो का कहना है कि अब क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।