महापौर बाली ने वार्ड 40 में एक करोड़ 39 लाख से बनने वाली सात सड़कों का किया शिलान्यास, ग्रामीण वार्डों की सड़कें बनाने हेतु मुख्यमंत्री से स्वीकृत कराए 23 करोड़

 

काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद एवं कुशल मार्गदर्शन के चलते महापौर दीपक बाली काशीपुर की जनता से किए गए अपने वायदे के अनुसार अपनी चुनावी गारंटी कि काशीपुर को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा का दिन रात मेहनत कर निर्वाह कर रहे हैं और उन्होंने अब तक क्षेत्र में सैकड़ो सड़कों का जाल बिछा दिया है। अब तो लोग खुद कहने लगे हैं कि आज तक इतना काम कभी नहीं हुआ और दीपक बाली ने जो कहा वह करके दिखा रहे हैं। उनके विकास कार्यों से प्रभावित क्षेत्र की जनता उनका अपने बीच पहुंचने पर शानदार स्वागत कर रही है और जिन क्षेत्रों में अभी सड़के बनने से रह गई है वहां के लोगों को पूरी उम्मीद है कि जब यें सड़के बन रही है तो उनकी सड़क भी जरूर बनेगी।

महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 40 में जिन 7 सड़क का शिलान्यास किया उनकी लागत 1 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपए आएगी।महापौर दीपक बाली ने मानपुर रोड पर सुरेंद्र सिंह के शोरूम से प्रदीप वर्मा के गोदाम तक, विश्वनाथ पुरम में ढिल्लो की कोठी के पास विकास पचौरी के मकान से एच एल प्रजापति के मकान को लेते हुए वीरेंद्र फौजी के मकान तक व संलग्न रास्तों में रमेश चंद्र व राम नक्षत्र के मकान तक साब्बी के मकान से आकाश यादव के मकान को लेते हुए महेंद्र के मकान तक, छाबड़ा कॉलोनी में मेन रोड से राकेश बिष्ट के मकान तक , छाबडा कॉलोनी में ही मेनरोड पर विशेष के मकान से नेगी जी की दुकान तक , मेन रोड पर कार्तिक पाल के मकान से प्रकाश चंद्र जोशी के मकान तक, तथा कुमाऊं कॉलोनी में मेन रोड पर हरीश जोशी पंडित जी के मकान से रोहित कुमार के मकान तक टाइल्स व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। महापौर ने कहा कि उन्होंने काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्डों में सड़क निर्माण हेतु मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध किया था जिन्होंने काशीपुर के विकास को और चार चांद लगाने हेतु दरियादिली दिखाते हुए 23करोड से भी अधिक रुपए और स्वीकृत कर दिए हैं जिससे शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के वार्डो में भी सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। महापौर ने कार्यकर्मों में एकत्र स्त्री पुरुषों से कहा कि दूसरे देशों में 8 दिन में एक दिन कूड़ा गाड़ी आती है फिर भी वे लोग सड़कों पर कूड़ा नहीं फेंकते जबकि हमारे यहां सुबह शाम गाड़ी आने के बाद भी लोग सड़कों पर कूड़ा डाल देते हैं। ऐसा नहीं किया जाए क्योंकि यह शहर हमारा है और उसे साफ स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। अकेले नगर निगम बगैर जन सहयोग के कुछ नहीं कर सकता उन्होंने कहा कि विकास कार्य कौन कर रहा है इसका फैसला जनता खुद करें और अनर्गल बयान बाजी करने वालों से सावधान रहे। शिलान्यास अवसरों पर अपने बीच पहुंचे महापौर का वार्ड वासियों ने जोरदार स्वागत किया और पुष्कर सिंह धामी तथा दीपक वाली जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान वार्ड संख्या 40 के पार्षद रवि प्रजापति मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र मानस , शक्ति केंद्र संयोजक अनिल यादव , बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , बूथ अध्यक्ष कमल कुमार , महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह कमल प्रजापति , तरुण कुमार , नीरज शर्मा , पार्षद वैशाली गुप्ता , पार्षद अनीता कांबोज , महेश चंद्र लखेड़ा , पूर्व पार्षद श्रीमती संतोष , कमल , वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चन्द गुप्ता राजीव अरोरा बच्चू ृबरजेश कुमार , गुरनाम सिंह गामा , पुष्पा यादव , रमेश चंद शर्मा मिथिलेश ठाकुर , मीनाक्षी यादव , खीमा देवी , महेश्वरी देवी , तरसेम सिंह , , विपिन अरोरा , शीला , सावित्री , कविता , ममता , राखी समेत सैकड़ो स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *