चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट – The News Plus

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को प्रदेश की लाइफलाइन बताते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से भी राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। बीते वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा की तैयारियां समय से पहले शुरू कर दी गई हैं। वसंत पंचमी और महाशिवरात्रि को कपाट खुलने की तिथियां तय होने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

 

 

बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *