किसनो की जमीन पर निगम प्रशासन द्वारा लगाए गए पिलरों का विरोध जताया भारतीय किसान यूनियन ने

काशीपुर  । कचनाल गोसाई के कुछ किसानों की जमीन पर निगम प्रशासन द्वारा बंजर भूमि बताकर पीलर लगाकर तारवाड़ करने का आज भारतीय किसान यूनियन( टिकैत) के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र जीतू ने वहां पहुंचकर विरोध जताया । इस दौरान वहां पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे । जितेंद्र जीतू ने कहा कि किसानों की जमीन पर प्रशासन बिना किसी सबूत के बंजर भूमि बताकर उस पर पिलर लगाने की कार्यवाही कर रहा है , जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि सरकार अब जगह-जगह पर अपनी जमीन बताकर किसान को परेशान कर रही है जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,अब इस समस्या को प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा तथा किसानों को शीघ्र न्याय दिलाया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *