

काशीपुर । जी डी गोयंका विद्यालय के बच्चों ने प्रदर्शनी में अपने कौशल और कलात्मक अभिव्यक्तियों से दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया |
सभी गोयंकन ने अपनी प्रतिभा को अनेक क्रियात्मक कृतियों के माध्यम से इस प्रदर्शनी 2026 में प्रदर्शित किया |प्रदर्शनी का शुभारम्भ विद्यालय की को-एम डी श्रीमती रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने रिबन काटकर किया| प्री- प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने शीतकालीन अवकाश के दौरान अपने शिक्षक -शिक्षिकाओं के निर्देशन से प्रोजेक्ट बनाये |बच्चों की कल्पना शक्ति,उस पर किये गए प्रयासों और उसकी सफलता की श्रृंखला आज प्रदर्शनी में स्पष्ट परिलक्षित हो रहा था | जहाँ एक और प्री -प्राइमरी के बच्चों ने अपने अनमोल ज्ञान और विश्वासपूर्ण प्रदर्शन से दर्शन को मोह लिया था |वहीं दूसरी और अपनी कलात्मक कृतियों जैसे टाई एन्ड डाई, बाटिक, ब्लॉक प्रिंटिंग, पेंटिंग, पोट मेकिंग, वाल हैंगिंग, बेग मेकिंग, पर्स मेकिंग इत्यादि के प्रदर्शन से साबित किया कि आज भी हम अपनी प्राचीन सभ्यता को भूले नहीं हैं |दूसरी और विज्ञान जगत में गोयंकन ने रोबोट बनाकर उसके प्रदर्शन, हाईड्रो एलेक्ट्रीसिटी, वाटर साईकिल, प्रिंटर, सोलर सिस्टम, आदि अनेक वैज्ञानिक अनुसन्धानों से यह सिद्ध कर दिया कि गोयंकन तकनीकी ज्ञान में भी समृद्ध हैं |साहित्यिक, समाजिक विज्ञान, गणित आदि विषयों की प्रदर्शनी ने भी दर्शकों के न केवल ज्ञान वर्धन किया अपितु बहुत नया सीखने का अवसर भी दिया||प्राकृतिक आपदाओ की जानकारी पर्याप्त थी, गोयंकन को अपने प्रोजेक्ट को विश्वास पूर्ण तरीके से अभिव्यक्त करते देख दर्शक आश्चर्यन्वित हो उठे |उसमें भी भूकंप के कठपुतलियों द्वारा प्रदर्शन प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहा| व्यापार के नवीन और लुभावने अवसर प्रदान करने वाले वाणिज्य के छात्र भी अपना वर्चस्व बनाये हुए थे |सभी दर्शकों का यही कहना था कि गोयंकन के बढ़ते कदम उनके उज्जवल भविष्य की गाथा लिखते हैं|
जी डी गोयंका प्रदर्शनी 2026 में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन एवं गणमान्य अतिथियों ने सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं के निर्देशन में शानदार तरीके से लगाई गई प्रदर्शनी की भूरि -भूरि प्रशंसा की |सभी अभिभावकों के चेहरे पर ख़ुशी और संतुष्टि की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी |सबने प्रदर्शनी की सफलता के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या और विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया |