
प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल जस्सी एवं छात्र नेता जगजीत सिंह हैप्पी ने मुख्यमंत्री को दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं , ग्रीष्मकालीन धान लगाने को भी सौपा ज्ञापन
काशीपुर । मेयर दीपक बाली के साथ पहुंचकर देहरादून मे गिन्नीखेडा ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी एवं छात्र नेता जगजीत सिंह हैप्पी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से शिष्टाचार भेंट कर 31 मार्च तक लगने वाले धान के लिए निवेदन किया तथा इसी दौरान शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ग्राम प्रधानों को होने वाली जन समस्याओं से अवगत कराया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास दिलाया कि विकास में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी ।