काशीपुर चौहान सभा के समस्त सदस्यों को अवगत कराना है कि समिति की एक आम बैठक आज 3 बजे चौहान सभा गौतम नगर में आयोजित की जाएगी । समिति की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि इस सभा में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी, इसलिए सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है । समिति ने सभी सदस्यों से समय पर पहुंच कर बैठक को सफल बनाने की अपील की है ।