चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे  राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया 

काशीपुर । चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 25 जनवरी, 2026 को 16 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 वन्दना सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योेजना के स्वयं सेवियों, समस्त प्राध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ दिलायी।
कैम्पस एम्बेसडर डाॅ0 रंजना ने समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं को मतदाता दिवस की थीम माई इंड़िया माई भारत एंव सीटिजन एट द हार्ट एण्ड इंडियन डेमोक्रसी की जानकारी देते हुए नए मतदाता को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 पुष्पा धामा डाॅ0 ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, कुमारी सृष्टि सिंह एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *