पुलिस ने  लम्बे समय से फरार  चल रहे लूट के वारंटी  को  किया गिरफ़्तार

काशीपुर ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा लम्बे समय से लूट के मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को दिनांक 23-01-2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, वारंटी के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट और धारा 82crpc का आदेश जारी किया गया था, वारंटी गिरफ्तारी से बचने हेतु बार-बार अपना पता बदल रहा था पुलिस टीम के अथक प्रयासों से वारंटी उपरोक्त को गिरफतार किया गया, सलीम पुत्र लतीफ शेख निवासी कैलासा बॉर्डर अमरोहा देहात जिला जेपी नगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम कुंडा थाना कुंडा जिला उधम सिंह नगर
पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक अजीत सिंह,
कांस्टेबल 98 ज्ञानेन्द्र कुमार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *