नीतीश कुमार ने मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाया, RJD ने कहा- नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अक्सर ही विपक्ष निशाना साधता रहता है. इसी बीच सोमवार को एक वीडियो को पोस्ट करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तंज कसा है.

हिजाब हटा.. RJD ने पूछा सवाल : आरजेडी ने अपने आधिकारिक साइट एक्स पर लिखा, ”यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?”

सीएम नीतीश कुमार ने 1283 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया. मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री का एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया. नीतीश कुमार एक मुस्लिम महिला चिकित्सक का नकाब हटाने की कोशिश करते दिखे.

वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर नुसरत को सीएम नीतीश ने पहले नियुक्ति पत्र दिया. इसके बाद पूछा कि ये क्या है? फिर उन्होंने हिजाब को नीचे किया. पीछे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऐसा करने से रोक भी रहे थे. बगल में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और अन्य अधिकारी हंसते दिखाई पड़े.

दरअसल, स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु 1283 आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है. चयन प्रक्रिया के क्रम में अभ्यर्थियों द्वारा दिये गये इच्छित जिलों के अनुरूप मेधासूची एवं रिक्ति उपलब्धता के आधार पर राज्य के सभी 38 जिलों के विभिन्न स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में इनका पदस्थापन किया गया है.





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *