मृतक सुखवंत सिंह की आत्मा शांति के लिए हुआ अंतिम अरदास एवं भोग का आयोजन ,सैकड़ो लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
काशीपुर । किसान सुखवंत सिंह की आत्मा की शांति के लिए आज उनके निवास स्थान ग्राम पैगा में अंतिम अरदास एवं भोग का आयोजन किया गया । अंतिम अरदास में सैकड़ो की संख्या में किसान, राजनैतिक नेता सिख संगत के लोगों व महिलाओं ने वहां पहुंचकर मृतक सुखवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी । इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए आयोजन स्थल से लेकर काशीपुर अलीगंज रोड पर जगह-जगह पुलिस की व्यवस्था भी चाकचौबंद थी । अंतिम अरदास में क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, जसपुर विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस के हरिंदर सिंह लाडी, जगजीत सिंह हैप्पी ,गगन काम्बोज, देवेंद्र अरोरा,हरदेव सिंह हैरी, जगतार सिंह बाजबा, जसपाल जस्सी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह,, यूकेडी के नेता एवं भारी संख्या में किसान नेता तथा अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *