

काशीपुर । भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा (उत्तराखंड) की ओर से आज काशीपुर में भव्य रोड शो निकाला गया।
रोड शो में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रवि पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति मुख्य रूप से शामिल रहे।
यह रोड शो जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति के पदभार ग्रहण के अवसर पर आयोजित किया गया। रोड शो की शुरुआत काशीपुर मंडी समिति गेट हाउस से हुई, जो मुख्य चौराहा, आलू फार्म, कौशल्या पुरी, बाजपुर होते हुए गदरपुर तक पहुंचा। इसके बाद कार्यक्रम रुद्रपुर स्थित गल्ला मंडी में संपन्न हुआ।
रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।
रोड शो के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने शक्ति प्रदर्शन किया । इस अवसर पर राजवीर कश्यप , ब्लॉक प्रमुख हरिद्वार कवीन्द्र चौधरी, राजेंद्र सैनी जी, रजत पाल जी, अर्जुन कश्यप, पार्षद अनिल कुमार , योगेश पाल, सुमित प्रजापति, अशोक सैनी समेत भारी तादाद मे लोग थे ।