प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनावों की घोषणा सदस्यता अभियान शुरू

काशीपुर । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनावों की आज घोषणा पूर्ण रूप से हो गई है। आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें काशीपुर इकाई के चुनावों के लिए अब वोटर और सदस्यों की संख्या सुनिश्चित करने के लिए अब सदस्यता अभियान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा आज मीटिंग में हुई। इसी के साथ कुमाऊं प्रभारी अश्विनी छाबड़ा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वही व्यापारी खड़ा हो सकेगा जिसकी उम्र कम से कम 35 वर्ष हो। और चुनावों के लिए जो पद सुनिश्चित किए गए हैं उसमें अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। आज इस बैठक में कुमाऊँ प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी छाबड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सेठी, जिला महामंत्री जतिन नरूला, युवा महामंत्री पवनीत सिंह व सदस्य राजीव परनामी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *