काशीपुर में अंबेडकर जयंती की तैयारियां तेज, महापौर दीपक बाली ने प्रतिमाओं की सफाई के दिए निर्देश

काशीपुर में अंबेडकर जयंती की तैयारियां तेज, महापौर दीपक बाली ने प्रतिमाओं की सफाई के दिए निर्देश

काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महापौर दीपक बाली ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि 14 अप्रैल से पूर्व क्षेत्र में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी प्रतिमाओं की विशेष रूप से सफाई, रंग-रोगन और आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए, ताकि जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर हम सभी के लिए परम श्रद्धेय और प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचार और जीवन मूल्य समाज को दिशा देने वाले हैं, जिनसे हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

नगर निगम की ओर से इस संबंध में सभी संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और कार्यों की निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *