महिला की जहर खाने से मौत

महिला की जहर खाने से मौत

काशीपुर । एक महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । उत्तर प्रदेश के संभल जिले के ग्राम कडफतेहगढ़ निवासी सतवीर सिंह की शादी कुछ वर्ष पहले बाजपुर के ग्राम बन्ना खेड़ा से हुई थी । सतवीर ने बताया कि उसकी पत्नी नीलम ने घरेलू कलह से परेशान होकर विगत दो दिन पहले जहर खा लिया था जिसे सतवीर गंभीर हालत में उसके मायके बन्ना खेड़ा के बाजपुर क्षेत्र में एक डॉक्टर के यहां ले आया था जहां उसका इलाज चल रहा था । बीती रात्रि उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई ,जिस पर वह अपनी पत्नी को लेकर काशीपुर के निजी अस्पताल आया कि उसने दम तोड़ दिया । घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *