ऐतिहासिक चैती मेले में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

काशीपुर । ऐतिहासिक चैती मेले में अष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर पंजाबी ढोल समुदाय द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सभी के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर सेवा भाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करते नजर आए।

पंजाबी ढोल समुदाय के सदस्यों ने बताया कि यह उनका 19वां भंडारा है, जिसे वे हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी धर्मों के लोग मिलकर सहयोग करते हैं और उनका उद्देश्य किसी एक धर्म विशेष को नहीं, बल्कि मानवता को साथ लेकर चलना है।

भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना की और इसे आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *