
काशीापुर ।आज मेला प्रबंध समिति की बैठक में मेले में मेला अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने स्पस्ट शब्दों में कहा कि प्राथमिकता मां बाल सुंदरी के दर्शन को आने वाले श्रृद्धालुओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।
आज चैती मेला परिसर में आयोजित मेला प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक में श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मां बालसुंदरी मंदिर परिसर में चारों और वाइस कैमरे लगाए जाने व मेले में लगने वाली दुकानों के बाहर आवश्यक फायर उपकरण लगाने के अलावा पिछले मेले में हुई जहरखुरानी की घटनाओं से सबक लेते हुए उनकी पुनरावृति रोकने पर विचार किया गया। मेला अधिकारी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेले के दाैरान द्रोणासागर के पीछे से आने वाला रास्ता बंद रहेगा। सफाई ठेकेदार द्वारा मेले में तीन चरणों में प्रतिदिन मेला परिसर की सफाई की जाएगी। इसके अलावा दिन में कई बार पानी का छिड़काव किया जाएगा। इस बार मेले में सर्कस के न आने से वहां अन्य कोई बाजार लगाने पर विचार किया जा रहा है। कोतवाली आईटीआई के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर रवि कुमार सैनी ने बताया कि पार्किंग पर लगे बैरियरों पर भी वाइस कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। होटल मेनाेर के पास स्थित प्रगति बिहार कालोनी से अवैध रुप से गुजरने वाले टेम्पो व ई रिक्शा चालकों का चिन्हित कर चालानी कार्यवाही की जाएगी। मेले के मुख्य मार्ग व मंदिर परिसर में हाई माक्स लाइटें लगायी जाएंगी। यहां तहसीलदार पंकज चंदोला, असिसटेंट कमिश्वर जीएसटी राहुल सिंह,पंडा वंश गोपाल, पंडा विकास अग्निहोत्री, फायर आफिसर श्याम सिंह, यातायात निरीक्षक नीरज कुमार,पार्षद अनिल कुमार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी व ठेकेदार मौजूद रहे।