ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
काशीपुर । आईटीआई कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर एक ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । सूरज पुत्र जमुना प्रसाद नि0 ग्राम करनपुर थाना अजीमनगर जिला रामपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई
रामपाल व नन्दकिशोर व गांव के रामपाल पुत्र सामले नेनोफिल फैक्ट्री महुआखेडागंज काशीपुर में काम करते थे दिनांक 15-03-2026 को फेक्ट्री से काम करके 6.15 बजे भाई रामपाल व नन्दकिशोर व उनका साथी रामपाल को वीरपुर रोड महुआखेडागंज भारत पैट्रोलियम रजा फिलिंग स्टेशन के आगे रावत ढाबे के सामने ट्रक रजि0 सं0 HR-55AW- 2854 का चालक ने काफी तेजी व लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए उल्टी दिशा में आकर टक्कर मार दी जिससे दोनो लोग बुरी तरह से घायल हो गये ट्रक चालक ट्रक को छोडकर मौके से भाग गया घायलों सरकारी एम्बूलेंस से सरकारी अस्पताल भिजवाया वहाँ पर रामपाल को डाक्टरो ने मृतक घोषित कर दिया । नन्दकिशोर संजीवनी अस्पताल में भर्ती है तथा रामपाल पुत्र सामले को रुद्रपुर के लिये रेफर कर दिया गयी है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर जान शुरू कर दी है ।