चैती मेला परिसर में 15 दिवसीय निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर को 22 मार्च से लगाए जाने का बैठक में लिया गया निर्णय

काशीपुर । उदयराज हिंदू इंटर कालेज में रेडक्रॉस सोसाइटी काशीपुर शाखा इकाई के तत्वावधान में चैती मेला परिसर में निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर लगाए जाने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 15 दिवसीय शिविर संचालन के लिए दवाइयों की आपूर्ति चिकित्सकों की तैनाती, गम्भीर रोगियों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था समेत आई. एम.ए एवं एल् डी भट्ट राजकीय अस्पताल से सहयोग लेने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के उपरांत शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रेडक्रॉस सचिव अरुण पंत ने बताया कि 15 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ 22 मार्च सायं चार बजे होगा। शिविर संचालन के लिए समितियां गठित कर दी गई हैं। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य जे पी अग्रवाल ने की।इस दौरान उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता हरीश जोशी विकास शर्मा कौशलेश गुप्ता डा रवि यादव डा अकील हुसैन डा वी एस गोला डा जैड रहमान डा अमरीक सिंह संजीव शर्मा जगदीश पनेरु प्रदीप कुमार शर्मा सरोज ठाकुर अनीता पंत समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *