12 बोर तमन्चे व एक जिन्दा कारतूस समेत बदमाश गिरफ्तार
काशीपुर । कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने एक बदमाश को 12 बोर के अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार बदमाश को न्यायालय में पेश कर दिया है । काशीपुर कोतवाली क्षेत्र की कुंडेश्वरी पुलिस चौकी की पुलिस चेकिंग कर रही थी कि शिवालिक स्कूल के पास एक व्यक्ति को उन्होंने रोका तथा शक होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ । पकड़े गए बदमाश का नाम संजय कुमार पुत्र छत्रपाल निवासी रम्पुर है । पुलिस ने संजय कुमार को न्यायालय में पेश कर दिया है ।