श्री बालाजी सेन भारत हिंदू संगठन की उतराखंड की प्रदेश अध्यक्ष बनी सृष्टि आहूजा बंसल

Oplus_131072

बरेली । श्री बालाजी सेन भारत हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करते हुए काशीपुर से भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल को उनकी श्री बालाजी सेवा में आस्था और उनकी मजबूत हिंदू विचारधारा को देखते हुए संगठन का उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया और जल्द से जल्द प्रदेश कमेटी गठित कर संगठन का जिले भर विस्तार करने के निर्देश दिए । सृष्टि बंसल को उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सांसद भाजपा सीताराम सिंह रवि कार्यकारिणी अध्यक्ष अमित कुमार राष्ट्रीय महामंत्री आदेश कुमार गर्ग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरवीर सिंह चौहान राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर अतुल कुमार शर्मा राष्ट्रीय मंत्री एवं भाजपा नगर निकाय सहसंयोजक वेस्ट यूपी प्रमोद कुमार आहूजा राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार सुनील कुमार एडवोकेट सह प्रभारी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा डॉक्टर प्रमोद कुमार कुमाऊँ मंडल के पूर्व प्रभारी अवनीश चौहान पूर्व जिला प्रभारी अमरजीत सिंह पुनिया पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह तोमर ने बधाई दी उधर सृष्टि आहूजा बंसल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उत्तराखंड के समस्त भाजपा नेताओं एवं उनके सहयोगियों ने बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *