आईजीएल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। केमिकल्स उत्पाद का अग्रणी संस्थान इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां दायित्व को निभाने के लिए हमेशा से आगे रहा है इसी क्रम में आईजीएल के संस्थापक परमपूज्य स्वर्गीय श्री एम.एल. भरतिया जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन आईजीएल स्थित बहुउद्देशीय भवन में किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वपन किशोर एसपी काशीपुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हई।

अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, इस बार 270 लोगों का रक्तदान “एल.डी भट्ट उपजिला चिकित्सालय” काशीपुर की टीम के सहयोग से संपन्न हुआ है, इस अवसर पर आईजीएल प्रबंधन सहित सभी विभागध्यक्षों ने सफल कार्यक्रम के लिए मानव संसाधन-प्रशासन-लाईजनिंग हेड राजेश कुमार सिंह, डॉ आरके शर्मा हेड एच.एस.ई, कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौरव मुंद्रा हेड चिकित्सा सेवा आईजीएल, विक्रांत चौधरी सहायक महाप्रबंधक प्रशासन, रितेश पांडे वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन, आर०सी० उपाध्याय प्रबन्धक लाइजिनिंग, डॉ सिद्धार्थ, देवेंद्र जोशी, नीरज पांडे, रोहित गोयल, अमित कुमार, सचिन गुप्ता, शरद शर्मा, दीपक भट्ट और क्लैरेंट आईजीएल से आकाश अग्नि, गुलशन कुमार, दीपक शर्मा, सचिन चौहान सहित उपस्थित रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *