काशीपुर । अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के ग्राम खजुरिया निवासी कंचन ने 4 मार्च को अपने पति से कहा सुनी होने पर जहर खा लिया था । जिसे काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था । कंचन ने बीती शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । कंचन की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व हुई थी ,जिसकी एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है ।
