चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में

 

काशीपुर । थाना हाजा पर दिनांक 21.01.2026 थाना काशीपुर ने तहरीरी सूचना दी कि उसकी मोटर साईकिल बड़े गुरुद्वारा के पास बनी पार्किंग में खड़ी थी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी की तहरीरी सूचना पर थाना हाजा पर एफआईआर नम्बर 30/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 व दिनांक 21.01.2026 को वादी द्वारा थाना हाजा में आकर तहरीरी सूचना दी कि मेरी मोटर साइकिल कुछ समय पहले अनाज मंडी से चोरी हो गई थी जिस पर थाना हाजा में एफआईआर नम्बर 31/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। व दिनांक 22.01.2026 को वादी द्वारा थाना हाजा में आकर तहरीरी सूचना दी कि मेरी मोटर साइकिल कुछ समय पहले आर के फ्लोर मिल के पास खड़ी थी किसी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ली गयी जिस पर थाना हाजा में एफआईआर नम्बर 32/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। चोरी की घटना के अनावरण के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया पतारसी सुरागरसी की गयी। पुलिस टीमों के द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं के अनुसार अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर, फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की सुरागरसी एव पतारसी हेतु मुखविर मामूर किये गये ।
दिनांक 22.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर नौगजा मजार के पास एक व्यक्ति को बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल के साथ पकडा तथा पकडे गए व्यक्ति से पूछताछ की तथा मोटर साईकिल का चैसिस नम्बर मिलान करने पर उक्त संदिग्ध वाहन मोटर साईकिल थाना हाजा पर पंजीकृत एफआईआर नम्बर 30/2026 धारा 303(2) से सम्बन्धित पायी गयी तथा अभियुक्त की निशांदेही पर ईदगाह के पास बने खंडर में अन्य दो मोटर साइकीलें बरामद की गयी। जिनमे से दो मोटर साइकिल कोतवाली काशीपुर के एफ आई आर न 31/2026 धारा 303(2) बी एन एस व एफ आई आर न 31/2026 धारा 303(2) बी एन एस से सम्बंधित चोरी की बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
साहिल पुत्र खुर्शीद निवासी हाल काली बस्ती मोहल्ला अल्ली खा थाना काशीपुर स्थाई पता ग्राम बाबरखेड़ा थाना कुंडा जिला उधमसिंहनगर

*बरामद मोटर साईकिल का विवरण*
1- मोटर साईकिल टी वी एस स्पोर्ट्स चेचिस नम्बर MD625PF59J1E25648 थाना काशीपुर के एफआईआर 30/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित
2- मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस चेसिस नम्बर MBLHAW23XPHGB4090 थाना काशीपुर के एफआईआर 32/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित
3- मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस चैसिस नम्बर MBLHAW096KHH08715 थाना काशीपुर के एफआईआर 31/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित

*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री हरेंद्र चौधरी
2- व0उ0नि0 श्री नवीन बुधानी
3- उ०नि० श्री मनोज सिंह धौनी
4- उ0नि0 श्री संजय सिंह
5- अपर उ0नि0 श्री अजीत सिंह
6 – का0 777 प्रेम सिंह कनवाल
7 – का0 98 ज्ञानेन्द्र कुमार
8- पुलिस सहयोगी राहुल
9- पुलिस सहयोगी माजिद शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *