भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अभिनव राजपूत तत्काल प्रभाव से निष्कासित

भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अभिनव राजपूत तत्काल प्रभाव से निष्कासित
पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते जिला महामंत्री ने की कार्रवाई
काशीपुर। भाजपा जिला महामंत्री सुशील शर्मा ने कवि नगर मण्डल अध्यक्ष श्रीमति कल्पना राणा के द्वारा मण्डल उपाध्यक्ष अभिनव राजपूत की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। सुशील शर्मा ने बताया कि अभिनव राजपूत को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता, गुटबाजी या आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ काम करने जैसे आचरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बल्कि यह उन नेताओं को भी संदेश है जो अंदरखाने असंतोष या मनमुटाव के कारण पार्टी की रणनीति को प्रभावित करते हैं। निलंबन की यह कार्रवाई भाजपा की रणनीतिक मजबूती को दर्शाती है। पार्टी चाहती है कि हर नेता और कार्यकर्ता लक्ष्य पर केंद्रित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *