टेलीग्राम के माध्यम से एक लाख सताईस हजार की ठगी

 

 

काशीपुर । एक युवक से टेलीग्राम के माध्यम से 1,27000 की ठगी कर ली । पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी ,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी अनिल रावत पुत्र गंगा सिंह रावत निवासी कुमाऊँ ब्लाक कुण्डेश्वरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पास टेलीग्राम के माध्यम से एक coin LTC के नाम से एक लिंक आया ,प्रार्थी के द्वारा coin LTC के लिंक पर जाने पर वहाँ प्रार्थी को भिन्न-भिन्न एकाउण्ट से मैसेज आया, जिसमें से एक एकाउण्ट जिसका समायरा खान के नाम से था। जिससे मैसेज आया और प्रार्थी को बताया कि पहले तुम्हे coin LTC पर एकाउण्ट बनाना पडेगा व उस एकाउण्ट में पैसे डालने पडेंगे और फिर हम तुम्हे अलग-अलग कार्य देंगे, जिसे पुरा करने पर तुम्हे ज्यादा पैसे मिलेंगे। प्रार्थी ने उनकी बात पर विश्वास कर 28/04/26 एक ही तिथि पर उनके बताये UPI ID पर कुल1,27,000/- हजार रुपये डाले। प्रार्थी को दिनांक 28/04/2026 को 5,800/-रु0 की निकासी रकम भी मिली थी। उपरोक्त टेलीग्राम एकाउण्ट से दिनांक 29/04/2026 को एक मैसेज आया कि तुम्हे एक लाख रुपये और डालने पडेंगे और अगर तुम एक लाख रुपये नही डालते तो तुम्हे तुम्हारे डाले पैसो में से एक भी रुपया वापस नही मिलेगा। प्रार्थी ने उनसे काफी प्रार्थना करी कि मेरे पैसे वापस कर दो परन्तु वहाँ से कोई जवाब नही आया और उपरोक्त एकाउण्ट भी डिलीट कर दिया। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *