काशीपुर । एक युवक ने पिता पुत्र पर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तारीफ पर पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करती है । अलीगंज रोड, निकट सेन्टमेरी स्कूल निवासी ललित कुमार सिंह पुत्र सूर्यपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यह कि वह दिनांक 09.04.2026 रात्री करीब 7 बजे अपने घर के बाहर निजि कार्य के लिए निकला, घर के बाहर पहले से ही घात लगाये बेठे हरनेक सिंह व उनका पुत्र दोनो ने उसे रोक लिया। इन लोगों ने पूर्व में मेरे प्लाट से कुछ इंट-पत्थर उठाये है) जिसकी इन लोगो से शिकायत भी की उसी समय से यह लोग मुझसे रंजिश रखते है। यह कि दिनांक 09.04.2026 की रात इन लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी जिसकी सी०सी०टी०बी० रिकार्डिंग उसके पास है। इन लोगो ने मुझे मारने के उददेश्य से मेरे प्लाट में खिचकर गिराने की कोशिश की उसके बाद वह बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश की उसके बाद भी फिर से उक्त लोगों ने मुझे भागकर पकड़ लिया और फिर मेरे साथ बुरी तरह मारापीटी की उसके बाद मेरी चीख पुकार सुनकर मेरी माता जी म मेरी पत्नी जो कि पड़ोसी के घर गयी हुई थी यह भी मेरे पड़ोसी के साथ घर से बाहर आ गये थे और मुझे उन लोगो से बचाया तो उन लोगो ने मेरी माता जी व मेरी पत्नी को भी बुरी तरह पीटा। यह कि उक्त लोगो के द्वारा मारपीट करने से मेरी माता जी की चूड़ियों टूट गयी तथा यह जख्मी हो गयी । उसके बाद प्राथी ने 112 नम्बर पर फोन भी किया लेकिन पुलिस नहीं आयी उसके बाद प्रार्थी ने टांडा चौकी ने जाकर उक्त लोगों के खिलाफ रिपोट दर्ज करायी।