काशीपुर । एक युवक ने दो युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । टांडा उज्जैन निवासी दौलत राम पुत्र नन्नू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिनांक 27.03.2026 की रात्रि करीब 11:35 बजे खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में स्थित सत्यम पैलेस में एक विवाह समारोह में गया था । बारात चढ़त के दौरान प्रार्थी द्वारा बारातियों व उक्त बारात में मौजूद बग्गी को इस आशय से सडक के किनारे करवाये जाने के प्रयास किया, जिससे कि उक्त सडक पर जाम की स्थिति पैदा न हो, तो इतने में ही रोहन व उसका भाई अमन पुत्रगण जयदेव निवासीगण कलश मण्डप के पास काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर द्वारा प्रार्थी पर पीछे से हमला कर दिया, और रोहन ने गाली गलौच करते हुये कहा कि भौसड़ी वालों तुम हमें सिखाओगे कि बारात किस तरह ले जानी है । और इतना कहते हुये ईंट से हमला कर दिया और हमसे मारपीट करने लगा । तत्पश्चात रोहन के भाई अमन ने भी मिलकर प्रार्थी से मारपीट करने लगे और प्रार्थी को बहुत बुरी तरह से पीटा जिससे प्रार्थी घायल होकर जमीन पर गिर गया और जाते जाते जान से मारने की धमकी दे गये । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।