
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर को मुरादाबाद रोड स्थित नैनी पेपर्स मिल द्वारा CSR परियोजना के अंतर्गत प्रदत्त किये गये ई-रिक्शा टिपर और ई-ट्रॉली कार्ट (नगर निगम के कचरा संग्रहण हेतु) का लोकार्पण गुरुवार, 2 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे से नगर निगम सभागार, काशीपुर में नगर निगम महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पधार कर नैनी परिवार को अनुग्रहित करें।