नगर निगम में लगेगा कल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

काशीपुर: नगर निगम काशीपुर द्वारा आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 24 मार्च (मंगलवार), 2026 को निगम परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

इस स्वास्थ्य शिविर में KVR अस्पताल काशीपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान करेगी। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर एवं खून की जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया जाएगा।

शिविर का आयोजन नगर निगम परिसर में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय महापौर द्वारा किया जाएगा।

नगर निगम प्रशासन की ओर से सभी माननीय पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।

इसके अलावा, सभी पर्यावरण पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ पर्यावरण मित्रों के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
यह जानकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० अमरजीत सिंह साहनी द्वारा जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *