सैन्य स्टेशन हेमपुर में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन


काशीपुर । स्टेशन मुख्यालय हेमपुर में पूर्व सैनिकों की एक रैली का आयोजन किया गया। रैली सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की समस्याओं के समाधान तथा सैनिक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई। रैली में स्टाल लगाकर शिकायतों का निवारण और सहायता प्रदान की गई जिसमें पेंशन शिकायत निवारण, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के अभिलेख कार्यालय के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करके उनकी शिकायतों के निवारण में सहायता के लिए लगाए गए स्टाल प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच की भी व्यवस्था की गई। कर्नल सुरेंद्र सिंह रांगड़ा ने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के विषय में जानकारी दी।
हेमपुर सैन्य स्टेशन के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह ने राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए पूर्व सैनिकों , वीर नारियों और विधवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। स्टेशन कमांडेंट ने वीरता पुरस्कारों से सम्मानित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कर्नल आदित्य श्रीवास्तव (कर्नल वेटरन, उत्तराखंड उपक्षेत्र) कर्नल मोहन सिंह ( अवकाशप्राप्त वरिष्ठतम सैन्य अधिकारी काशीपुर), सैन्य स्टेशन की प्रथम महिला श्रीमती ममता सिंह, कर्नल राकेश पैन्यूली सहित सैन्य अधिकारी तथाअनेक भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियां उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *