गूंजने लगा नगर शिव के जयकारों से

oplus_0
oplus_0
oplus_0

काशीपुर। महाशिवरात्रि पर अपने अराध्य देव भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का जत्था काशीपुर पहुंचना शुरू हो गया है। जिससे नगर शिवमय् हो गया है ।

विभिन्न शहरों से कांवड़िये गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं। बीते बुधवार की शाम से सितारगंज, हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा, पीलीभीत, बेहड़ी, रामनगर के कांवड़िये बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गंगाजल लेकर पहुंचने लगे हैं। शिवभक्तों ने हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाने वाले कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भंडारे, ठहरने व मेडिकल सुविधा के लिए पंडाल लगाए हैं।
काशीपुर से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए कुंडा चौराहा, मिस्सरवाला, बैलजुड़ी तिराहा के पास, गंगेबाबा मंदिर, श्मशान घाट के पास मंदिर, घास मंडी, तीर्थ द्रोणासागर परिसर, बिजलीघर परिसर, मोटेश्वर महादेव मंदिर आदि स्थानों पर पंडाल सजाए हैं।

 

श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम के महंत लखनदास महाराज ने बताया कि कांवड़ियों के लिए 10 फरवरी से भंडारा शुरू हुआ । दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक भंडारे की व्यवस्था होगी। महाशिवरात्रि पर रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक रूद्राभिषेक होगा।
सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया । उधर पुलिस प्रशासन ने भी जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की है तथा ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *