
काशीपुर – भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी काशीपुर शाखा इकाई के तत्वावधान में ढेला नदी पार बैल्जूडी चौराहे पर कांवड़ियों के उपचार हेतु लगाए गए स्वास्थ्य सेवा और मैत्री भाव से निःशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन दो सौ से अधिक कांवड़ियों समेत सेवादारों ने तैनात चिकित्सकों द्वारा उपचार कराकर स्वास्थ्य लाभ उठाया। वहीं उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में ज्यादातर मरीज पेट दर्द, सर्दी जुखाम बुखार, तथा लूज मोशन के आ रहे है।इस दौरान नीता पंत सरोज ठाकुर डॉचंद्रशेखर, डॉ राकेश वर्मा डॉ अकील हुसैन सचिव अरुण पंत कौशलेश गुप्ता मौ आरिफ संजीव शर्मा अनीता पंत रिया शर्मा समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।