बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

हल्द्वानी: नैनीताल के दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक के तल्ला ओखलकांडा में शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि मजदूरी से लौटे भीम सिंह का पत्नी डिंकी देवी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने मारपीट की. वारदाता का खुलासा जब बेटे ने पड़ोसियों को बताया कि मां सुबह से उठी नहीं है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है. मृतका अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई है.

नैनीताल जनपद के तल्ला ओखलकांडा में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया. घटना का खुलासा तब हुआ जब बेटे ने पड़ोसियों को बताया कि मां सुबह से उठी नहीं है. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. पुलिस के अनुसार ओखलकांडा निवासी 36 वर्षीय भीम सिंह उर्फ मोनू 21 अगस्त की रात मजदूरी करने के बाद शराब के नशे में घर पहुंचा था. इसी दौरान उसकी 28 वर्षीय पत्नी डिंकी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर भीम सिंह ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की. मारपीट में डिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *