भारतीय भाषा समर कैम्प (आख्या) सप्तम दिवस का शुभारंभ

काशीपुर । पी. एम. श्री रा. क. इ. का. काशीपुर में भारतीय भाषा समर कैम्प के सप्तम दिवस का प्रारम्भ योगाभ्यास के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने योग की विभिन्न मुः का अभ्यास श्रीमती भावना के मार्गदर्शन में किया।

आज की पूर्व निर्धार्धारित गतिविधियाँ:- पारंपरिक खेलों में बोरा रेस, रस्सी कूद, कंचे, इत्यादि मुख्य अतिथि श्री कपिल नंदा द्वारा करवाए गए। सभी खेलों में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुख्य अतिथि द्वारा छात्राओं को कई तरह के योगाभ्यास, word Chain, अंताक्षरी, Tongue Twisters, Word Association Games पहेलियाँ और Quiz प्रतियोगिताएँ भी करवाई गयी

पारंपरिक खेलों में पिट्ठू, गि‌ट्टी फोड़ इत्यादि में भी छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती भावना द्वारा खेलों की महत्ता को बताया गया।

मुख्य अतिथि कपिल नंदा द्वारा भी छात्राओं को इनडोर गेम्स की बजाय आउटडोर गेम्स और गतिविधि पर ज्यादा फोकस करने को कहा गया। खेल प्रशिक्षक श्री नंदा द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को एवं प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। विशिष्ट अतिथि को भी वैज अलंकरण कर सम्मानित किया गया तथा सस्मृति चिह्न भेंट किया गया।

छात्राओं द्वारा कैरम, शतरंज, लूडो, बिल्डिंग ब्लॉकस आदि-खेलों का भी आनन्द लिया गया। इस मौके पर श्रीमती भावना ,अंजू कश्यप ,रीता रानी, गीता ,संगीता रावत आदि सहभागी शिक्षिकाएं मौजूद रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *