अकीदत के साथ मनाया गया ईदउलअज़हा का त्योहार

काशीपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा का त्योहार सौहार्द्र, शांति और अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाह मैदान में वृहस्पतिवार सुबह शहर इमाम मुफ्ती फैज़ान ने नमाज अता कराई। शहर की अन्य मस्जिदों में भारी संख्या में जुटे लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह मैदान में नमाज अदा करने वालों में कमेटी के सदर हसीन खान, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, आरडी खान, अजमत खान, हसन नूरी, अख्तर सैफी, मेहराज खान, अख्तर अली माहिगीर, डॉ. एमए राहुल, हाजी सलीम खान, शमीम अहमद आदि तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा मस्जिदों में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने जानवरों की कुर्बानी कर हज़रत इब्राहिम की सुन्नत अदा की। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *