मार्बल की दुकान के गल्ले से हजारों की चोरी

काशीपुर । अज्ञात चोरों ने बीती रात्रि दुकान के छत के ऊपर लगी टीन काटकर गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये चोरी कर लिए । घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । रामनगर रोड स्थित विधाता मार्बल में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने छत के ऊपर लगी टीन काटकर गल्ले में रखे 12 हजार रुपये चोरी कर लिए । घटना का उस समय पता चला जब सुबह दुकान खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था । घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *