एक युवक ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर लगाया फर्जी रजिस्ट्री कराकर लाखों रुपए हड़पने का आरोप
काशीपुर । एक युवक ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर फर्जी रजिस्ट्री कराकर लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है । पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । दिनेश कुमार पंकज, निवासी-17. चन्द्र नगर, मुरादाबाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने रहने के उद्दे श्य से मौजा शाहगंज, काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर, में 100 वर्ग गज यानि (83.64 वर्गमी0) के प्लॉट का सौदा यू.के. कालोनाईजर एवं डिवलपर्स गढ़वाल सभा रोड, जसपुर खुर्द काशीपुर के मालिको, शाकिर अली पुत्र शाविर अली, अहशान अली पुत्र मौ० अली एवं निजामुद्दीन सभी निवासीगण काशीपुर से विनय गैब्रियाल ने कराया था, जो मुरादाबाद का ही रहने वाला है। इन सभी ने प्रार्थी को मौके पर ले जाकर प्लॉट दिखाया और बताया कि हमारे द्वारा कालोनी में कंक्रीट की सड़क, पक्की नाली, पानी, मन्दिर एवं पार्क आदि की मूलभूत सुविधायें दी जायेंगी। इनके इस आश्वासन पर प्रार्थी ने उक्त जमीन पर रजिस्ट्री दिनांक-24.03.2018 को कराई। पूरी रजिस्ट्री का भुगतान मूलभूत सुविधाओं सहित रू. 3,60,000/- (तीन लाख साठ हजार) प्रार्थी ने अदा किये हैं, जिसमें रू. 3,00,000/- (तीन लाख) चैक द्वारा और रू. 60,000/- (साठ हजार) नगद दिये हैं, परन्तु अभी तक वहां न तो मेरा प्लॉट है और न ही कालोनी में कोई मूलभूत सुविधायें हैं। महोदय इन सभी ने जो जगह दिखाई व गाटा स0-13 मिन में थी, जबकि इन्होंने जानबूझकर गलत नियत से धोखा करके प्रार्थी की रजिस्ट्री गाटा सं0-14 मिन. में शाकिर अली द्वारा कराई गई है। यह रजिस्ट्री फर्जी है, क्योंकि प्रार्थी की जमीन आज भी उसी की है जिसका दाखिल खारिज आज तक नहीं हो पाया है। जबकि दाखिल खारिज कराने हेतु वकील को दो-दो बार फीस अदायेगी की गयी है। प्रार्थी जब भी दाखिल खारिज एवं कब्जा दिलाने के सम्बन्ध में शाकिर अली और अहशान अली से बात करता तो यह प्रार्थी को हर बार कोई न कोई नया बहाना बनाकर गुमराह करते रहे। तत्पश्चात् वर्ष-2024 में दाखिल खारिज के सम्बन्ध में तहसीलदार काशीपुर से लिखित में जानकारी मांगी तो उन्होंने रिकॉर्ड के मुताबिक लिखकर दिया है कि खसरा सं0-14 में रकबा शेष नहीं है, तहसीलदार काशीपुर की रिपोर्ट संलग्न है। अब इनसे दाखिल खारिज व कब्जा दिलाने के बारे में पूछने पर इन्होंने प्रार्थी का फोन उठाना बन्द कर दिया है और इनके कार्यालय गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द काशीपुर में जाने पर पता चला की अब यह वहां का कार्यालय बन्द करके कहीं ओर चले गये हैं। क्रमशः 2 पर महोदय प्रार्थी ने दिनांक 04.05.2024 को इस धोखाधड़ी के सम्बन्ध में शिकायती पत्र उत्तराखण्ड पुलिस ऐप पर भेजा था, जिसपर तत्कालीन सी.ओ. काशीपुर श्रीमती अनुष्का बडोला जी ने जांच कराई थी। जिसपर सूर्या चौकी प्रभारी द्वारा सम्बन्धित लेखपाल से जगह की पैमाईश करायी तो लेखपाल ने ऑफ रिकॉर्ड बताया कि गाटा संख्या-14 में चकरोड है इसमें रजिस्ट्री के मुताबिक डायमेंशन नहीं आयेगी। बाद में इस जांच पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रूद्धपुर उधमसिंह नगर के आदेश पत्रांक-38 (1)/2026 दिनांक-05.02.2026 पर केवल गौरव सिंह पुत्र थान सिंह, निवासी-खुशहालपुर, दिल्ली रोड, मुरादाबाद के नाम से ही सम्बन्धित कालोनाईजरो के विरूद्ध थाना-कुण्डा में मु०अ० सं०-009, दिनांक 06.02.2026 भा०द०सं० 1860 सेक्शन 420 दर्ज की गई है, जबकि इसमें प्रार्थी का नाम भी क्रम सं0-4 पर अंकित है। इसके बाद भी प्रार्थी ने इस धोखा घड़ी की शिकायत पुलिस अधीक्षक रूद्धपुर महोदय के समक्ष पेश होकर दिनाक 12.03.2026 को और 02.05.2026 को की है जिसपर महोदय ने शीघ्र अलग से एफ.आई. आर. दर्ज करवाने का आश्वासन दिया था ।