खटीमा: ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा के लिए गुरुवार 9 अप्रैल 2026 का दिन विशेष होने जा रहा है. इस दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा में सीएसडी कैंटीन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने जा रहे हैं. इस कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
खटीमा में 9 अप्रैल को सीएसडी कैंटीन के भवन का लोकार्पण होगा: भाजपा नेता और जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष अजय मौर्या एवं खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बीजेपी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी के साथ नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम की तैयारी को अमली जामा पहनाया. खटीमा में 7.15 करोड़ की लागत से भव्य सीएसडी कैंटीन भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है. इसका लोकार्पण सीएम धामी 9 अप्रैल को खटीमा में करने जा रहे हैं।
सीएम धामी करेंगे सीएसडी कैंटीन भवन का लोकार्पण: खटीमा में शौर्य सम्मान समारोह एवं सीएसडी कैंटीन के लोकार्पण कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. कार्यक्रम का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 9 अप्रैल को करेंगे. कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए कई दायित्व धारी नामित किए गए हैं. नगर पालिका के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की अध्यक्षता बैठक संपन्न हुई. बैठक में वक्ताओं ने कार्यक्रम की भव्यता को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
7 करोड़ 15 लाख की लागत से बना है सीएसडी कैंटीन का भवन: 7 करोड़ 15 लाख की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन के लोकार्पण अवसर पर देश एवं प्रदेश से प्रतिभाग करने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए भाजपा एवं उसके सहयोगी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी स्वागत पांडाल लगाएंगे. इसके लिए अलग-अलग दायित्वधारी नामित किए गए हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने संगठन के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए बखूबी दायित्व निर्वहन की अपील की।
लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बांटे गए दायित्व: मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के पूर्व सैनिक एवं अधिकारी प्रतिभाग करेंगे. इसके लिए राजीव नगर बैंड, अल्केमिस्ट रोड एवं मुडे़ली चौराहे से आना-जाना जारी रहेगा. बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दान सिंह रावत, भुवन भट्ट, सोमनाथ मौर्या, सतीश भट्ट, रमेश जोशी, सतीश गोयल, शुभम पटवा, आशीष श्रीवास्तव, राहुल सक्सेना आदि मौजूद रहे।