एक व्यक्ति ने लगाया अज्ञात युवक पर मोबाइल के द्वारा लाखों की ठगी का आरोप

एक व्यक्ति ने लगाया अज्ञात युवक पर मोबाइल के द्वारा लाखों की ठगी का आरोप

काशीपुर । एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन से 2 लाख बीस हजार रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है । नदीम हुसैन पुत्र फखरूद्दीन निवासी ग्राम बाबरखेड़ा पो० कुण्डा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति द्वारा कॉल आया तथा उसने स्वयं को बाबू बताकर जो कि प्रार्थी का मुमेरा भाई है, प्रार्थी द्वारा यह समझा गया, प्रार्थी से उक्त बाबू (मोबाइल नबर 962560771947 सऊदी) ने बताया कि मेरे दोस्त का नाम नीमु (नीमू मोबाइल नंबर 7209166245) है जिसकी माता हॉस्पिटल में भर्ती और कहा कि मैं सऊदी से रियाल लगा दूंगा। प्रार्थी से 2,20,000 धोखाधड़ी के माध्यम से मागे, प्रार्थी ने बाबू को परेशान होता देख पैसे किसी डॉक्टर जिसका नाम विशाल कुमार आ रहा था के नम्बर पर डलवाये जो जल्दबाजी में प्रार्थी ने अपने व परिचितो के खातो एक्यूटेस, कोटक महिन्द्रा, एसबीआई से पैसा डलवा दिया। प्रार्थी को बाद में समझ में आया कि प्रार्थी के साथ धोखा हो गया है, प्रार्थी ने उक्त बाबू जिसने प्रार्थी से गलत तरीके से पैसे डलवाये को फोन किया परन्तु कोई फोन नहीं उठा रहा है। प्रार्थी के साथ उक्त ने धोखाधड़ी की है व जालसाजी कर पैसा हडप लिया है। पुलिस ने नदीम हुसैन की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *