काशीपुर । एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने तथा पीड़ित नाबालिग द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है । क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम ढकिया नंबर दो निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए तथा पुलिस को सूचना देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है । पुलिस ने महिला की तहरीर पर विक्रम सिंह उर्फ विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।