सुभाष नगर में हनुमान मंदिर में एक व्यक्ति पर तोड़फोड़ का आरोप ,मुकदमा दर्ज ,पुलिस को पकड़ कर सोपा

काशीपुर । होली के त्यौहार पर एक व्यक्ति ने सुभाष नगर में बने हनुमान मन्दिर में तोड़फोड़ कर दी। वहां के लोागों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर के सुभाष नगर निवासी देवेश राज अरोड़ा पुत्र स्व. संत लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 4.3.2026 के 5.10 बजे उसकी मां ने उसेे बताया कि कोई व्यक्ति हमारे घर के पास लगे हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ कर रहा है, उसने जाकर देखा तो एक व्यक्ति मंदिर में तोड़फोड़ कर रहा हैं। उसने जब उसे रोका गया तो वह उसे भी गांली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा तथा मंदिर का गेट/रेलिंग तोड़कर मंदिर के अन्दर का सामान तोड़फोड़ कर नुकसान कर दिया एवं मन्दिर में रखी हुई पूजा सामग्री, फोटो आदि अपने पैर से लात मारकर बाहर फेंक दिया तथा हनुमान जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
देवेश अरोड़ा ने बताया कि आसपास से लोगों तथा पार्षद सुभाष नगर मनोज जग्गा एवं अन्य लोग मौके पर आये तथा उसके उपरान्त पुलिस को सूचना दी गयी, पुलिस के आने पर उस व्यक्ति को बड़ी मुश्किल से पकड़कर काबू किया गया, इस व्यक्ति ने अपना नाम विनीत वर्मा पुत्र रोहताश वर्मा निवासी कालागढ़, बिजनौर बताया।
देवेश अरोड़ा ने कहा कि इस व्यक्ति द्वारा जानबूझ कर हमारी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के आशय से हनुमान जी के मंदिर पर तोड़फोड़ कर पूजा सामग्री व हनुमान जी के फोटो को फाड़कर, लात मारकर बाहर फेंक कर नष्ट किया, हमारी धार्मिक आस्था को आहत पहुंची है। जब उन्होंने मंदिर का चढावा देखा तो चढ़ावे के 300-400 रुपये भी गायब थे, जो इसके दवारा चोरी कर लिये गये हैं। उसने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनीत के खिलाफ बीएनएस की धारा 298, 299, 305 डी, 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई गणेश पांडे करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *