
काशीपुर । भूसे से भरे ट्राले व कैंटर की टक्कर में कैंटर चालक की दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईलर निवासी राहुल 28 वर्ष पुत्र राम प्रसाद कैंटर चालक है वह बीती 1 तारीख की रात को अपना कैंटर रुद्रपुर लेकर जा रहा था तभी गदरपुर के पास उसके कैंटर की भूसे से भरे ट्राले से टक्कर हो गई ,जिसमें कैंटर चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, गंभीर रूप से घायल राहुल को यहां काशीपुर के के वी आर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था , आज प्रातः राहुल ने दम तोड़ दिया पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।