
काशीपुर । महाराणा प्रताप चौक पर लगाए गए राष्ट्रीय तिरंगे का काफी समय से खंबा बिना झंडे के ही आंसू बहा रहा है । झंडा लगाने वाला संबंधित विभाग आंखें मुंदा बैठा है । क कई वर्ष पूर्व महाराणा प्रताप चौक पर नगर निगम द्वारा पोल पर देश का राष्ट्रीय तिरंगा लगाया गया था जो पिछले वर्ष तेज़ आंधी एवं तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण इस बार 26 जनवरी को वहां हमारे देश का राष्ट्रीय तिरंगा नहीं फहराया गया। अभी तक भी उक्त खंबे पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाया गया है जिस शहर की छवि धूमिल हो रही है । हालांकि इस राष्ट्रीय ध्वज को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों ने आवाज उठाई लेकिन संबंधित विभाग के कानों पर आज तक जू नहीं रेगी है । नगर के लोगों ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों /नगर निगम से उक्त खाली पड़े खंभे पर तिरंगा झंडा लगाने की मांग की है ।