हाजियों के लिए लगा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, डॉक्टर यूनुस चौधरी ने दी हाजियों को बधाई

जसपुर/काशीपुर । फैज – ए – आम इंटर कॉलेज में हज पर जा रहे जायरीनों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में अध्यक्ष हज कमेटी उत्तराखंड सरकार हाजी खतीब अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोजपाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता/क्षेत्रीय नागरिकों/जनप्रतिनिधियों/समाजसे. वियों ने पहुंचकर सहभागिता कर हज यात्रियों को हज की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोजपाल व डॉक्टर यूनुस चौधरी ने मंच से बोलते हुए सभी हज यात्रियों को अपनी और व भाजपा संगठन की तरफ से हज की मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार द्वारा जायरीनों को सभी प्रकार की सहूलते देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए गए है। राज्य हज समिति अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार / केंद्र सरकार का हज के लिए किए जा रहे इंतजाम और बेहतर सुविधाओं के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से वर्ष 2026 में लगभग 1366 यात्री हज करेंगे। हाजियों के टीकाकरण का कार्य 08 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। टीकाकरण से लेकर उड़ान तक की तैयारी पूर्ण की जा रही है जिसकी निगरानी वह स्वयं और उनकी टीम कर रही है जिससे किसी हाजी को किसी भी प्रकार से असुविधा न हो। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ यूनुस चौधरी, आसिफ चौधरी आरिफ अंसारी, चेयरमेन नौशाद सम्राट, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शमशाद हुसैन, हज कमेटी सदस्य मो अहसान, फईम खां, मो शाहिद, अबदुल कादिर, इजरुल हक, गुलशन अली, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य खड़क सिंह, ओबीसी मोर्चा महेश प्रजापति, मो नौशाद चेयरमैन भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार मोबिन मलिक, अल्पसंख्यक मोर्चा के सोनू कादरी, गौहर अली, मंडल अध्यक्ष शरीफ खान पत्रकार, नसीम जैदी, कमल चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *